Friday, July 25, 2014

कविता

कविता लिखना इतना सरल होता तो
सब तुलसीदास बन जाते

कविता लिखना इतना कठिन होता तो
कोई तुलसीदास नहीं बन पाता

कविता अगर केवल मनोभाव होती तो
सारी स्त्रियां कवयित्री बन जातीं

कविता अगर सौंदर्यवान होेती तो
कोई कुरूप नजर नहीं आता

कविता अगर कविता होती तो
कविता की महत्ता नहीं होती

डॉ. भानु प्रताप सिंह

1 comment: