Sunday, July 7, 2013

मेरे कविता संसार में डूब जाइए..

प्रिय मित्रो,
आज से शुरू होने जा रहा है मेरी कविताओं का प्रकाशन, 
इसके लिए चाहे मुझे क्यों न         करना पड़े शीर्षासन।

सोच रहा था अपनी कविताओं की पुस्तक प्रकाशित करूंगा,
सबको    दिखाने   के   लिए     थैले      में             भरूंगा।

कविताओं का पांडुलिपि तैयार है,
पर किताब छापना भी व्यापार है।

सो फिलहाल विचार त्याग दिया है,
ब्लॉग का सहारा लिया है।

आप सबको कविताएं सुनाकर खूब बोर करूंगा,
जो न सुनेगा, उसके कान में जमकर शोर करूंगा।

तो मेरे साथियो, तैयार हो जाइए,
मेरे कविता संसार में डूब जाइए।


7 comments:

  1. ब्लॉगिंग की दुनिया में स्वागत है ..
    कविताओं की किताब का छापना भले ही व्यापार है ,
    मगर किताब का मजा ही कुछ और है ,
    खैर ब्लॉगिंग का सहारा लेना भी बुरा नहीं ,
    तुम ले चलो अपनी कविताओं के संसार में,
    हम डूबने को तैयार हैं .....

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया शशि सिंघल जी
      हम भी तैयार हैं आपको डुबोने के लिए
      आपको तय करना है किस तरह डूबते हैं

      Delete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
    Replies
    1. blogging ki duniya mai hardik swagat hai aap to waisey hi facebook per bahut shoor kartey hai ab yaha bhi kariy

      Delete
    2. धन्यवाद डॉक्टर साहब..
      आप तो बहुत पहुंचे हुए कलाकार हैं..
      आपकी प्रतिक्रिया से मुझे बहुत बल मिला है..

      Delete
  3. chaliye kavita-kavita khelte hain....

    ReplyDelete
  4. ये भी ठीक रहेगा.. वैसे भी हम खेल ही रहे हैं.. न जाने कौन खिलवा रहा है

    ReplyDelete